Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

धर्मांतरण और विभाजन हैं राष्ट्र के लिए खतरा: डॉ. मोहन भागवत

उन्होंने कहा, धर्मांतरण और विभाजन राष्ट्र के लिए खतरा हैं। "हिंदू खुद को क्यों बांटें? राजनीति संप्रदायों के आधार पर बांटती है, लेकिन हमें एकता बनाए रखनी होगी। हमारी सनातन संस्कृति की ताकत एकता और सद्भाव है।"

09 Nov 2025

धर्मांतरण और विभाजन हैं राष्ट्र के लिए खतरा: डॉ. मोहन भागवत

बेंगलुरु। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने यहां एक व्याखानमाला में धर्मांतरण और राजनीतिक विभाजन पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा, धर्मांतरण और विभाजन राष्ट्र के लिए खतरा हैं। "हिंदू खुद को क्यों बांटें? राजनीति संप्रदायों के आधार पर बांटती है, लेकिन हमें एकता बनाए रखनी होगी। हमारी सनातन संस्कृति की ताकत एकता और सद्भाव है।"

संघ प्रमुख 'संघ की 100 वर्ष यात्रा : नए क्षितिज' श्रृंखला के दूसरे दिन व्याख्यान को संबोधित कर रहे थे। यह व्याख्यान यहां बेंगलुरु के बनशंकरी में होसाकेरेहल्ली रिंग रोड स्थित पीईएस विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया। संघ शताब्दी व्याख्यानमाला के दूसरे दिन आज प्रश्नों के उत्तर देते हुए डाॉ भागवत ने कहा, "भारत में तीन शताब्दियों से धर्मांतरण के प्रयासों के बावजूद, हम अब भी हिंदुस्तान ही हैं। हमारा धर्म और संस्कृति जीवित है। इसे बचाए रखना हर नागरिक की ज़िम्मेदारी है।"

डॉ भागवत ने कहा कि सामाजिक एकता और आंतरिक गुणवत्ता देश के विकास, सुरक्षा और संस्कृति के संरक्षण की मूल शक्ति हैं। उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था में प्रमुख भूमिका निभाने वाले एमएसएमई, कॉर्पोरेट क्षेत्र, कृषि और स्वरोजगार क्षेत्रों के महत्व पर ज़ोर देते हुए कहा कि ये क्षेत्र देश की जीडीपी और रोजगार सृजन की रीढ़ हैं। इनकी शक्ति को और मज़बूत करने की ज़रूरत है।

भागवत ने सुझाव दिया कि भारत को परमाणु ईंधन के संदर्भ में थोरियम अनुसंधान को उच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। यूरेनियम के विकल्प के रूप में थोरियम के उपयोग में हम आत्मनिर्भर हैं। इस क्षेत्र में अनुसंधान को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि चूंकि आरएसएस न तो सरकार है और न ही कोई राजनीतिक दल, इसलिए हम प्रत्यक्ष कार्रवाई नहीं कर सकते, लेकिन हम जागरूकता पैदा करने और दबाव बनाने में अपनी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि संघ की सोच स्वदेशी दर्शन के अनुरूप सरकार और समाज में राष्ट्रीय दृष्टिकोण को मजबूत करने के लिए जारी है।

रोहिंग्या सहित अवैध प्रवासियों के मुद्दों पर पूछे गए सवालों के जवाब में भागवत ने कहा, "भारत की सीमाएं असामान्य रूप से विभाजित हैं। कुछ स्थानों पर तो सीमा असामान्य है, जहां रसोई बांग्लादेश में है और बाथरूम भारत में है।" मणिपुर सीमा बंद करने के स्थानीय विरोध पर प्रतिक्रिया देते हुए भागवत ने सलाह दी कि सीमाओं को पूरी तरह सुरक्षित किया जाना चाहिए। सरकार इस दिशा में प्रयास कर रही है, लेकिन स्थानीय और सामाजिक कारकों को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जानी चाहिए।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में ‘संघ की सौ वर्ष यात्रा : नवक्षितिज’ विषय पर दो दिवसीय व्याख्यानमाला में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, जिला संघचालक डॉ. पी. वामन शेनॉय, कर्नाटक दक्षिण प्रांत संघचालक जीएस उमापति मंच पर उपस्थित थे।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


धर्मांतरण और विभाजन हैं राष्ट्र के लिए खतरा: डॉ. मोहन भागवत
उन्होंने कहा, धर्मांतरण और विभाजन राष्ट्र के लिए खतरा हैं। "हिंदू खुद को क्यों बांटें? राजनीति संप्रदायों के आधार पर बांटती है, लेकिन हमें एकता बनाए रखनी होगी।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News